VARANASI : ब्रेथ ईजी के वरिष्ठ टीबी, श्वास एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ... एसके पाठक ने बताया कि कोरोना ने देश में जमकर कहर बरपाया है. इससे हजारों लोगों की वायरस की चपेट में आकर मौत हो गई. इस समय इनफ्लूएंजा एच3एन2 वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों में सांस की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है. इसमें तेज बुखार, खांसी, सांस फूलना और घरघराहट जैसे लक्षण दिख रहे हैं. ऐसे में श्वसन तंत्र को आराम देने के लिए भाप लेना बेहद कारगर होगा. चिकित्सकीय सलाह पर दवा डालकर भाप जरूर लें. इस समय घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है.
अधिक जानकारी के लिए :- विजिट करें

No comments:
Post a Comment