एलर्जी के खतरे से रहे सावधान, हो सकता हैं अस्थमा – डॉ एस के पाठक
ब्रेथ ईजी टी.बी, चेस्ट, एलर्जी केयर सेंटर अस्सी वाराणसी द्वारा “ब्रेथ ईजी सेमिनार कांफ्रेंस हॉल” में आयोजित एक “पेशेंट्स एजुकेशन प्रोग्राम” में डॉ. एस.के पाठक (वरिष्ठ श्वांस, एलर्जी, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों को बताया की “एलर्जी का खतरा लगातार बढ़ रहा है, इससे सावधान रहने की जरुरत हैं, अमूमन बदलते मौसम में एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है I इसकी अनदेखी करने से स्थिति भयावह हो सकती है और अस्थमा का खतरा बढ़ सकता है I गले में खरास, सर्दी जुखाम, नाक और आँख से पानी, बार-बार छिके आना और नाक में खुजली के साथ चकत्ते का बने रहना, साधारण सर्दी लम्बे समय तक बने रहना, कभी-कभी बुखार एवं मांसपेशियों में दर्द आदि एलर्जी का लक्षण है I यदि इसका सही निदान न हो तो ८०% एलर्जी के रोगी अस्थमा के मरीज बन जाते हैं I”
आगे डॉ. पाठक ने बताया “यह बीमारी वंशानुगत भी होती है तो इसकी संभावना बच्चो में ५०% तक बढ़ जाती हैं I एलर्जी एक शारीरिक प्रतिक्रिया है जो शरीर के इम्यून सिस्टम में डिस्टर्बेंस के कारण होती हैं I इम्यून सिस्टम हानिकारक चीजे जैसे बक्टेरिया, वायरस का हमला होने पर शरीर में एक प्रतिरोधक क्षमता बनता है I कभी-कभी इम्यून सिस्टम दुश्मन को पहचानने में गलती करता है, तो शरीर सामान्य चीजो जैसे वायु प्रदुषण, धुल मिटटी, बदलते मौसम, पेड़-पौधों के पराग कण या कभी-कभी कुछ खाने पीने की चीजों से प्रतिक्रिया कर बैठता है और इसका शरीर पर बुरा असर पड़ता हैं I”
डॉ. पाठक ने यह भी बताया कि “एलर्जी के इलाज के लिए बाजार में कई सारे एंटीएलर्जिक दवाईयां उलब्ध है जो लेने पर तुरंत आराम तो देती हैं पर जैसे ही दवा का असर खत्म हो जाता हैं तो समस्या फिर से खड़ी हो जाती हैं, इसका स्थायी इलाज सिर्फ एकमात्र इम्युनोथेरेपि (वैक्सीन) ही हैं, जिसके द्वारा भविष्य में एलर्जी की संभवना कम हो जाती हैं, और वैक्सीन से शरीर का इम्यून सिस्टम नियंत्रित हो जाता हैं, जिससे शरीर में एलर्जी रोग लड़ने की क्षमता स्वत: हो जाती हैं एवं मरीजो को एलर्जी रोग से छुटकारा मिलने की संभवना बढ़ जाती हैं I यदि किसी व्यक्ति को एलर्जी की समस्या है तो इसकी जाँच एलर्जी टेस्टिंग द्वारा की जाती है, जिसके द्वारा एलर्जी के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त हो जाती हैं I एलर्जी जाँच एवं इम्युनोथेरेपि (वैक्सीन) दोनों की सुविधा ब्रेथ इजी टी.बी, चेस्ट, एलर्जी केयर सेंटर अस्सी वाराणसी पर उपलब्ध हैं I समय रहते एलर्जी की जाँच कराये, और यदि एलर्जी की बीमारी पाई जाती हैं तो इम्युनोथेरेपि (वैक्सीन) के द्वारा इलाज कराये, जिसके द्वारा भविष्य में होने वाले अस्थमा जैसे घातक रोग से बचा जा सकता हैं I “
No comments:
Post a Comment