Monday, February 20, 2023

टी.बी के इलाज में न बरते लापरवाही, टीबी का इलाज छोड़ा तो परिणाम खतरनाक ! -डॉ.एस के पाठक (वरिष्ट टी.बी, श्वास एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ)

-डॉ.एस के पाठक (वरिष्ट टी.बी, श्वास एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ)

Breathe Easy Group of Hospital Digital Card

टी.बी. एक बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस द्वारा उत्पन्न संक्रमण है। यह बैक्टीरिया शरीर के सभी अंगों में प्रवेश कर जाता है। हालांकि ये ज्यादातर फेफड़ों में ही पाया जाता है। मगर इसके अलावा आंतों, मस्तिष्क, हड्डियों, जोड़ों, गुर्दे, त्वचा तथा हृदय भी टीबी से ग्रसित हो सकते हैं। टी.बी अब लाइलाज बीमारी नही है, इसका पूरा इलाज संभव है, तथा इस इलाज में ६-८ माह का समय लगता है, और टी.बी की बिमारी पूर्णत: ठीक हो सकती है I भारत में प्रतिवर्ष लगभग ३.७ लाख लोग टी.बी के कारण मौत के शिकार हो जाते है, प्रतिदिन १००० से ज्यादा लोगो की इस बीमारी से मृत्यु हो जाती है, प्रति १.५ मिनट में टी.बी के एक मरीज की मृत्यु हो जाती है, इस बीमारी के प्रति लापरवाही बरतने से खतरनाक टी.बी का जन्म हो सकता है, जिसे एम् डी आर टी.बी कहते है, जिसका इलाज काफी खर्चीला और लगभग २ साल तक चलता है I

टी.बी के लक्षणों में दो हफ्तों से ज्यादा खासी आना शाम के समय प्राय: बुख़ार का आना, कफ़ में खून व बलगम का आना, लगातार वजन का घटना आदि मुख्यत: होते हैं I एम्,डी.आर टी.बी, टी.बी का ही एक खतरनाक रूप होता है जिसमे टी.बी के कीटाणु पर टी.बी कि नार्मल (FIRST LINE ) दवाइयां असर नही करती, ऐसे मरीजो के कफ की पूरी जाँच पड़ताल करके (कल्चर सेंसिविटी) के द्वारा सही दवा (SECOND LINE) की दवा शुरू की जाती है जिसका कोर्स लगभग २ वर्ष तक चलता है I टीबी का इलाज छोड़ देने से मरीज को और खतरनाक परिणाम भुगतने हो सकते है, जिसमें बहु औषधि टीबी, और बड़े पैमाने पर दवा प्रतिरोधी टीबी के रुप में बीमारी सामने आ सकती है।

टी.बी के बचाव के लिए मुख्यत: जिन बातो को ध्यान में रखना चाहिए वो हैं अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनी दवा ठीक समय व पूरी अवधि तक लेनी चाहिए, इधर-उधर नहीं थूकना चाहिए, सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए, टी.बी रोगी जब भी छिके, अपने रुमाल से मुहँ अवश्य ढके, हमेशा हवादार व साफ़ सुथरी जगह पर रहे I टी.बी के मरीजों में नियमित भोजन जिसमे प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन होना चाहिए, जैसे हरी सब्जियां, दूध, अंडा आदि का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता हैं I

No comments:

Post a Comment

 Dear Mr. Sushil Kumar Dwiwedi, Thank you for your feedback. We sincerely apologize for any inconvenience caused during your father's tr...